राजनीति

भाजपा का आरोप, मजदूरों के कष्ट पर राजनीति कर रहे राहुल गांधी

भाजपा ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी मजदूरों के ‘कष्ट पर राजनीति’ कर रहे हैं और उन राज्यों में श्रमिकों की मदद के लिए कुछ भी नहीं किया जहां कांग्रेस सत्ता में है। भाजपा प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्ह राव ने कहा, ‘‘गांधी परिवार ने उन राज्यों में प्रवासियों एवं मजदूरों की मदद की मदद के लिये कुछ भी नहीं किया जहां कांग्रेस सत्ता में है। कांग्रेस के संप्रग गठबंधन शासित राज्यों छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, महाराष्ट्र से प्रवासी श्रमिकों को उनके गांव लौटने की अनुमति नहीं दी गई।’’राव ने कहा कि राहुल गांधी ‘‘कैमरे की राजनीति’’ करने में व्यस्त हैं। वे (राहुल) गैर कांग्रेस शासित राज्यों में श्रमिकों से बात कर रहे हैं जिसका मकसद राहत पहुंचाना नहीं है बल्कि उनके कष्ट पर राजनीति करना है। भाजपा की ओर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को ऐसे समय में निशाना बनाया गया है जब विपक्षी पार्टी ने प्रवासी मजदूरों के साथ राहुल गांधी की बातचीत पर एक वृतचित्र जारी किया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी को राजस्थान में भी मजदूरों के कष्ट को सुनना चाहिए था। ‘‘राहुल गांधी की केवल राजनीति करने में रूचि है, मजदूरों की मदद करने में नहीं।’’

Related posts

मनोज तिवारी ने राहुल को बताया कन्फ्यूज नेता

GIL TV News

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने पुलिसकर्मियों के लिए द हंस फाउंडेशन और इम्वा द्वारा दी गई पी पी ई किट

GIL TV News

अब युवा सेना में लगी सेंध, एकनाथ कैंप में आए विकास गोगवले पदाधिकारी के और शिंदे गुट में जल्द शामिल होने का , 50दावा

GIL TV News

Leave a Comment