मनोरंजन

अक्षय कुमार का सॉन्ग तेरी मिट्टी कल होगा रिलीज

कोरोना वायरस के कारण देश में 3 मई तक के लिए लॉकडाउन लागू है। सरकार कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए खूब प्रयास कर रही है। बॉलीवुड सेलेब्स भी सरकार के इस काम में पूरी मदद कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने कोरोना के खिलाफ जंग में सबसे पहले पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये का डोनेशन दिया था। अब वह कोरोना से लड़ रहे मेडिकल वर्कर्स के सम्मान में सॉन्ग तेरी मिट्टी लेकर आ रहे हैं।यह गाना कल दोपहर साढ़े 12 बजे रिलीज किया जाएगा। यह जानकारी अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर दी है। उन्होंने गाने का टीजर भी जारी किया है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘किसी ने सही कहा है, मुश्किल के समय सिर्फ अपने साथ देते हैं और हमारे साथ इस मुश्किल में सबसे आगे हैं हमारे अपने डॉक्टर्स जो सफेद कोट में सैनिकों से कम नहीं है।  देखिये #TeriMitti – Tribute कल 12.30 pm हमारी तरफ से ख़ास उनके लिए।’

Related posts

नेताजी की जयंती पर सुखविंदर गाएंगे देशभक्ति के गाने

GIL TV News

पायल घोष का अनुराग कश्यप पर नया आरोप

GIL TV News

बैंगलुरू के कांतीरवा स्टेडियम में रखा गया है पुनीत रजकुमार का पार्थिव शरीर

GIL TV News

Leave a Comment