मनोरंजन

रामायण के सवाल पर ट्रोल हुईं सोनाक्षी

मनोरंजन (GiL TV): एक्टर मुकेश खन्ना ने हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि रामायण और महाभारत के वापस आने से सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोगों की मदद होगी जिन्हें अपने कल्चर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। अब सोनाक्षी के पिता और वेटरेन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने मुकेश खन्ना पर बिना उनका नाम लिए हुए पलटवार किया है।

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मुझे लगता है कि कुछ लोगों को सोनाक्षी से दिक्कत है। उसने रामायण से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दिया तो क्या हुआ। पहली बात तो ये कि उस शख्स को किसने रामायण का एक्सपर्ट बनाया है? और किसने उन्हें हिंदु धर्म का गार्डियन बनाया है?

शत्रुघ्न सिन्हा आगे कहते हैं कि मुझे अपने तीनों बच्चों पर गर्व है। सोनाक्षी अपने आप में ही एक स्टार है। मुझे उसका करियर बनाने में मदद नहीं करनी पड़ी। वह एक ऐसी बेटी है, जिस पर हर पिता को गर्व होगा। अगर रामायण के सवाल का जवाब सोनाक्षी नहीं दे पाईं तो इसका मतलब यह नहीं कि वे एक अच्छी हिंदु नहीं है। उसे किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं। मुझे लगता है कि वह अपने आप में सक्ष्म हैं। 

Related posts

‘बेबी डॉल’ कनिका कपूर आज बनेंगी दुल्हन

GIL TV News

एविक्शन से मचेगा घर में बवाल

GIL TV News

सामने आईं गौहर खान-जैद दरबार के रिसेप्शन की अनदेखी फोटोज

GIL TV News

Leave a Comment