राजनीति

राष्ट्रपति ने केजरीवाल को नियुक्त किया दिल्ली का मुख्यमंत्री

राजनीति राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया। केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) हाल के विधानसभा चुनाव में 70 में से 62 सीटें जीती है। सरकारी अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री की सलाह पर छह विधायकों को मंत्री भी नियुक्त किया है। सोलह फरवरी को केजरीवाल के साथ जो छह मंत्री भी शपथ लेंगे वे मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र गौतम हैं। अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘ राष्ट्रपति को श्री अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए खुशी हो रही है। उनकी नियुक्ति शपथ ग्रहण के दिन से प्रभावी होगी।’’ एक अन्य अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने अपने मंत्रिपरिषद के साथ केजरीवाल द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद से दिये गये इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने मेट्रो में गीतानगर तक किया सफर

GIL TV News

जातीय जनगणना पर केंद्र सरकार के स्टैंड से भड़के लालू यादव

GIL TV News

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ईडी का एक और समन

GIL TV News

Leave a Comment