राजनीति

PM मोदी ने पुर्तगाल के राष्ट्रपति के साथ की वार्ता

राजनीति  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने शुक्रवार को कारोबार, निवेश सहित दोनों देशों के संबंधों को और गहरा बनाने के रास्तों एवं रिश्तों के विविध आयामों पर व्यापक चर्चा की। पुर्तगाल के राष्ट्रपति सूसा चार दिवसीय यात्रा पर बृहस्पतिवार की रात को भारत पहुंचे । उनका शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत किया गया जहां उन्होंने सलामी गारद का निरीक्षण भी किया। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने कारोबार, शिक्षा, निवेश सहित द्विपक्षीय संबंधों के सम्पूर्ण आयामों पर चर्चा की।  पुर्तगाल के राष्ट्रपति के साथ एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल भी भारत आया है। पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा, भारत के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर 13 से 16 फरवरी 2020 तक भारत की राजकीय यात्रा पर आए हैं। विदेश मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘पुर्तगाल के साथ भारत के संबंध जोशपूर्ण और मित्रता के रहे हैं और हाल के वर्षों में इनमें काफी वृद्धि हुई है। हाल के उच्च स्तरीय राजनीतिक आदान-प्रदान में प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा की दिसंबर 2019 में भारत की यात्रा और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जून 2017 में पुर्तगाल की यात्रा शामिल है।’’

Related posts

पंजाब में अब तक करीब 50 फीसद वोटिंग

GIL TV News

प्रयागराज में अमित शाह बोले- जाति व धर्म के आधार पर राजनीति करने वाले नहीं कर सकते किसी का भला

GIL TV News

चीन के साथ गतिरोध पर चिदंबरम का सवाल

GIL TV News

Leave a Comment