मनोरंजन

एक झटके में ‘करोड़पति’ बन जाएगा सलमान खान के शो का विनर

‘बिग बॉस-13’ के फैंस के लिए कल का शो बेहद रोमांचकारी होने वाला है। क्योंकि कल 15 फरवरी शो का ग्रैंड फिनाले है। ऐसे में इस शो का विनर कौन होगा इसे लेकर सब लोग काफी एक्साइटेड हैं। सितंबर 2019 में शुरू हुआ यह रिएलिटी शो करीब पांच महीने बाद खत्‍म होने जा रहा है। घर में अभी सिद्धार्थ शुक्‍ला, आसिम रियाज, रश्‍म‍ि देसाई, शहनाज गिल, पारस छाबड़ा और आरती सिंह में है। इन्हीं में से कोई एक इस साल का विनर बनेगा। इसी बीच शो के विनर प्राइज को लेकर एक खबर सामने आई है। खबरों की माने को इस साल का विनर करोड़पति बनकर घर लौटेगा। खबरों की मानें तो बिग बॉस ने शो की विनर मनी प्राइज 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ कर दिया है। वहीं विनर को जीतने पर और भी चीजें मिलने वाला है। फिलहाल इस पर मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है। 

Related posts

देबिना बनर्जी के कंधे पर सिर रखकर प्यार से सोते दिखीं उनकी बेटी

GIL TV News

नेहा कक्कड़ ने इस शख्स के पकड़े कान और फिर जड़ा जोरदार चांटा

GIL TV News

करण जौहर की बर्थडे पार्टी में गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग रोमांटिक अंदाज में दिखे ऋतिक रोशन

GIL TV News

Leave a Comment