राजनीति

दिल्ली में शुरू हुई भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक

दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक सोमवार को शुरू को गया है। इसको पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में औपचारिक तौर पर भाजपा आगे की रणनीति पर चर्चा करेगी। इसमें भाग लेने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे हैं। उन्होंने इस महत्वपूर्ण बैठक का औपचारिक उद्घाटन भी किया है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस बैठक में मौजूद हैं। उन्होंने ही नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित भी करेंगे। मिल रही जानकारी के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी इस बैठक में शामिल हो रहे हैं। उनके साथ आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा।

Related posts

यूपी में ह‍िंंसा करने वालों पर कार्रवाई जारी, 337 आरोप‍ित गिरफ्तार

GIL TV News

भाजपा संग मिलकर अखिलेश यादव को बड़ा झटका दे सकते हैं शिवपाल यादव

GIL TV News

किसानों के समर्थन में एक दिन के अनशन पर बैठे अन्ना हजारे

GIL TV News

Leave a Comment