दिल्ली / एनसीआर

कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में दिग्विजय और मल्लिकार्जुन खड़गे का भी नाम

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। सवाल यह है कि कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा? 30 तारीख को नामांकन का आखरी दिन है। शशि थरूर के अलावा अब तक दूसरे किसी उम्मीदवार के नामांकन को लेकर खबर नहीं है। यह जरूर है कि पवन कुमार बंसल ने भी नामांकन पत्र को ले लिया है। पहले अशोक गहलोत का नाम अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे माना जा रहा था। लेकिन राजस्थान में जिस तरीके से घटनाक्रम हुआ, उसके बाद उनकी दावेदारी थोड़ी पीछे रह गई। इसी के बाद से यह सवाल सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है कि अशोक गहलोत के अलावा गांधी परिवार किसे पार्टी अध्यक्ष पद के लिए समर्थन देगा। फिलहाल 2 नामों की चर्चा तेज हो गई है। पहला नाम दिग्विजय सिंह का है जबकि दूसरा नाम मल्लिकार्जुन खड़गे का हैदोनों नेता पार्टी के वरिष्ठ हैं। इन्हें गांधी परिवार का बेहद भरोसेमंद भी कहा जाता है। सूत्रों का दावा है कि यह दोनों नेता अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से गुरेज नहीं करेंगे। लेकिन इसके लिए सोनिया गांधी की मंजूरी होनी चाहिए। खड़के और दिग्विजय सिंह को सोनिया गांधी का बेहद करीबी बताया जाता है। दावा किया जा रहा है कि दोनों नेता सोनिया गांधी के फैसले के अनुसार ही काम करेंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर एक बात और कही जा रही है कि इनका संबंध शरद पवार और सीताराम येचुरी जैसे विपक्ष के नेताओं से भी अच्छा है। इसकी वजह से आगे चलकर पार्टी को फायदा हो सकता है।

दिग्विजय सिंह के पक्ष में एक बात जो जा रही है, वह यह है कि वह गांधी परिवार के करीबी तो हैं ही, साथ ही साथ वह हिंदी बेल्ट से आते हैं। इसकी वजह से पार्टी को आगामी चुनाव में हिंदी बेल्ट में फायदा हो सकता है। इन दोनों के अलावा केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक, कमलनाथ और अब एके एंटनी का भी नाम पार्टी अध्यक्ष पद की रेस में लगातार आगे चल रहा है। उधर, अशोक गहलोत के नाम को लेकर संशय बरकरार है। अशोक गहलोत नामांकन करेंगे या नहीं करेंगे, इसको लेकर अब तक कोई राय नहीं बन पाई है। दूसरी ओर शशि थरूर 30 तारीख को नामांकन दाखिल करेंगे। हाल में ही कांग्रेस के चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने कहा था कि शशि थरूर की ओर से इस बात की सूचना दे दी गई है।

 

Related posts

नई शिक्षा मंत्री आतिशी को मिला सिसोदिया का सरकारी बंगला

GIL TV News

दिल्ली के विजय चौक पर कांग्रेस सांसदों का प्रदर्शन

GIL TV News

बिहार में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग: एक की मौत-कई घायल; बिजली आपूर्ति बंद करने का कर रहे विरोध

GIL TV News

Leave a Comment