Tech

TATA NANO पर सवार होकर ताज होटल पहुंचे रतन टाटा

भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा अपने सादगी के लिए जाने जाते हैं। रतन टाटा की सादगी को लेकर हजारों उदाहरण हैं, जिसमें से ताजा उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो है। इस वीडियो में रतन टाटा अपनी गाड़ी टाटा नैनो (TATA NANO) से ताज होटल जाते हुई दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट इस वीडियो में हजारों लोगों ने कमेंट किया है रतन टाटा की सादगी पर फिदा हो रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पेज पर वायरल वीडियो

सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर वीडियो फोटोग्राफर विरल भयानी नाम से एक मशहूर अकाउंट से रतन टाटा की इस सादगी भरे वीडियो को पोस्ट किया गया है। वीडियो में रतन टाटा की सादगी देखकर हर कोई उन पर फिदा है। इस पोस्ट पर लोगों ने अपने रिएक्शन देते हुए कहा कि जब लोग महंगी कार के दिन-रात सपने देखते हैं, तब यह उम्दा शख्स नैनो में घूम रहा है। रतन टाटा इस वीडियो में सफेद रंग की एक टाटा नैनो  में सवारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके इस वीडियो में उनके साथ सिर्फ शांतनु नायडू दिखाई दे रहे हैं।

Related posts

इंतजार खत्म! इस महीने से शुरू होगी ‘सिंपल वन’ की डिलीवरी

GIL TV News

बिजी होने पर जरूरी WhatsApp कॉल को कर सकते हैं नजरअंदाज, कॉलर को टेक्स्ट के जरिए भेज सकेंगे रिप्लाई

GIL TV News

Bajaj Dominar 400 को कंपनी ने टूरिंग एक्सेसरीज के साथ किया लॉन्च

GIL TV News

Leave a Comment