राजनीति

रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब आमने-सामने

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में प्रतापगढ़ जिले की कुंडा सीट को लेकर सियासी रण तेज हो गया है। कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच छिड़ी सियासी लड़ाई ने अब नया मोड़ ले लिया है। चुनावी बयानबाजी के बाद अब इंटरनेट मीडिया पर दोनों नेताओ में तकरार शुरू हो गई है।

यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में कुंडा विधानसभा सीट पर मतदान हुआ था। कई वर्षों बाद जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के प्रमुख व कुंडा से प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी उतारा है। सपा की तरफ से गुलशन यादव, राजा भैया के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। मतदान के पहले से दोनों दलों के बीच शुरू हुई जुबानी तकरार वोटिंग वाले दिन बवाल में बदल गई। मतदान वाले दिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा आरोप लगा दिया कि कुंडा सीट पर फर्जी मतदान करवाया जा रहा है। बाद में उन्होंने वो ट्वीट डिलीट जरूर किया, लेकिन विवाद खड़ा हो चुका था।

Related posts

लखनऊ शहर की पांचों विधानसभा सीटों पर कभी नहीं जीती सपा की महिला उम्मीदवार

GIL TV News

नगालैंड हिंसा पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा

GIL TV News

मोदी और बेदी का गुप्त एजेंडा पुडुचेरी को तमिलनाडु में मिलाने का है: नारायणसामी

GIL TV News

Leave a Comment