उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। सपा की इस छठवीं सूची में तीन उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। विधानसभा चुनाव से पहले योगी कैबिनेट छोड़ कर सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्या की उम्मीदवारी का ऐलान हो गया है। पडरौना से विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य की सीट बदल दी गई है और इस बार वह पडरौना की जगह कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे। लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से सपा सरकार के पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र को टिकट दिया गया है। उनकी भी सीट बदली गई है। वह लखनऊ उत्तर सीट से चुनाव लड़ते थे। वहीं, कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से पल्लवी पटेल को उतारा गया है। वह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। इसके साथ ही सपा अब तक 275 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।
next post