राजनीति

जानें आखिर क्यों 26 जनवरी को ही मनाया जाता है गणतंत्र दिवस

हम सभी अपना गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को हर साल की तरह इस बार भी मनाने के लिए तैयार हैं। इस साल हम अपना 73वां गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। इस खास दिन के लिए देश की राजधानी दिल्ली सहित देश के हर कोने में ज़ोरो-शोरो से तैयारियां की जाती हैं। स्कूल-कॉलेजों में इस दिन आयोजित होने वाले प्रोगाम के लिए बच्चे तैयारियों में जुट जाते हैं। इन सबके बीच क्या कभी आपके दिल में ये सवाल उठा है कि आखिर 26 जनवरी को ही हम ‘रिपब्लिक डे (Republic Day 2022) क्यों मनाते हैं? तो आइए जानते हैं।असल में, भारत की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 में भारत के संविधान को स्वीकार किया था, जबकि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान पूरे देश में लागू हुआ था। यही वजह है कि हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। 26 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि 26 जनवरी 1929 को अंग्रेजों की गुलामी के खिलाफ कांग्रेस ने ‘पूर्ण स्वराज’ का नारा दिया था। इसके बाद से ही इस दिन को चुना गया था।

Related posts

सचिन पायलट को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

GIL TV News

कोरोना वैक्सीन पर राहुल गांधी ने भारत सरकार को घेरा

GIL TV News

आज दिल्ली के डिप्टी CM को किया जा सकता है गिरफ्तार? केजरीवाल ने क्यों कहा- जेल के ताले टूटेंगे

GIL TV News

Leave a Comment