Uncategorized

साउथ अफ्रीका का छठा विकेट गिरा

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी, 

दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान डीन एल्गर तीन रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आउट हुए। तब टीम का स्कोर 10 रन था। दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट पर 17 रन बना लिए थे और पहली पारी के आधार पर 206 रन पीछे थी। एडन मार्कराम आठ और केशव महाराज छह रन बनाकर खेल रहे थे। दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही बुमराह ने दूसरी ही गेंद पर मारक्रम को चलता कर दिया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। केशव महाराज को उमेश यादव ने 25 रन पर चलता किया।

लंच के बाद उमेश यादव ने 21 रन के स्कोर पर वान डेर डुसेन को विराट कोहली के हाथों कैच करवाया। बवूमा को मोहम्मद शमी ने 28 रन के स्कोर पर विराट कोहली के हाथों कैच करवाया। इसके ठीक बार कायले वरेने को शमी ने विकेट के पीछे रिषभ पंत के हाथों कैच करवाया।

भारत की बल्लेबाजी, कोहली ने दिखाया संयम

भारतीय कप्तान विराट कोहली (79) ने कैगिसो रबादा समे दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों का डटकर सामना किया, जिससे टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार को यहां तीसरे और अंतिम टेस्ट के शुरुआती दिन 200 के पार पहुंचने में सफल रही। पीठ में दर्द के कारण पिछले टेस्ट में नहीं खेलने वाले कोहली यहां शतक नहीं लगा पाए लेकिन उन्होंने टीम को 223 रन पर पहुंचा दिया। भारत ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सुबह के सत्र में भारत ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को जल्दी गंवा दिया। इसके बाद कोहली उतरे। 15 गेंद खेलने के बाद उन्होंने शानदार कवर ड्राइव से खाता खोला। उन्होंने दोपहर के सत्र में मार्को जेनसेन पर एक और खूबसूरत कवर ड्राइव लगाया। इसके अलावा उन्होंने रबादा की गेंद पर एक छक्का भी जड़ा। रबादा ने अपने सात ओवर के स्पेल में कहर बरपाया, लेकिन कोहली ने उतने ही संयम और अनुशासन से उनका डटकर सामना किया।

Related posts

पूरी सैलरी न देने वाली कंपनियों पर सख्त कार्रवाई न हो : सुप्रीम कोर्ट

GIL TV News

राज्यसभा के उपसभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

GIL TV News

डैमेट कंट्रोल करने में जुटे योगी आदित्यनाथ

GIL TV News

Leave a Comment