रिपब्लिकन पार्टी के शीर्ष सांसद जान कार्निन ने भारत व दक्षिण पूर्व एशिया की यात्रा का ब्योरा साझा करते हुए अमेरिकी संसद में कहा कि चीन, भारत के साथ ‘सीमा युद्ध’ कर रहा है। वह अपने अन्य पड़ोसियों के लिए भी गंभीर खतरा पेश कर रहा है। यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र के देशों की चुनौतियों के बारे में सही जानकारी जुटाना था। कार्निन व उनके सहयोगी यात्रा पूरी करके हाल में अमेरिका लौटे हैं। वह इंडिया काकस के सह-अध्यक्ष भी हैं।
previous post