Featured

हरियाणा की ममता यादव को आइएएस परीक्षा में पांचवां स्थान

 संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी आइएएस के परीक्षा परिणाम 2020 की घोषणा के बाद से ही गांव बसई में खुशी की लहर दौड़ गई है। बसई गांव में स्वर्गीय मास्टर चेतराम की पोती व अशोक यादव की पुत्री ममता यादव ने यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर गांव व इलाके का नाम रोशन किया है। ममता ने इस परीक्षा में आल इंडिया में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले वर्ष 2019 की परीक्षा में भी ममता ने आल इंडिया में 556वां रैंक प्राप्त किया था। उन्हें उस समय आइएएस का पद न मिलने पर उन्होंने वर्ष 2020 में दोबारा से परीक्षा दी। ममता यादव एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मी तथा दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कालेज में टापर रहकर सिविल सर्विस की तैयारी की। ममता यादव के पिता अशोक कुमार एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं वहीं माता सरोज देवी गृहणी हैं। ममता यादव ने पूरे देश में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। ममता यादव ने इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, पिता अशोक कुमार, माता सरोज देवी, चाचा विजय कुमार व सत्यनारायण, भाई महेश यादव सहित पूरे परिवार को दिया है। ममता यादव ने कहा कि कड़ी मेहनत व लगन से जीवन में बनाए गए किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। महेंद्रगढ़ के गांव कांवी की देवयानी ने 11वां स्थान और प्रदीप यादव खातोदड़ा ने 343वां स्थान हासिल किया।

Related posts

राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को 69 करोड़ 51 लाख से अधिक वैक्सीन डोज प्रदान की गई

GIL TV News

घर बैठे एक खाते से दूसरे में कैसे ट्रांसफर करें अपना पीएफ

GIL TV News

पनामा पेपर्स लीक मामले में होगी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से पूछताछ

GIL TV News

Leave a Comment