राजनीति

पंजाब की नई कैबिनेट का एलान, छह नए चेहरे

पंजाब की नई कैबिनेट का एलान कर दिया गया है। इसमें परगट सिंह, डा् राजकुमार वेरका, गुरकीरत कोटली, कुलजीत सिंह नागरा और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग सहित छह नए चेहरे शामिल किए गए हैं। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के समर्थक साधू सिंह धर्मसोत, बलबीर सिंह सिद्धू, राणा गुरमीत सिंह और गुरप्रीत कांगड़ सहित पांच पुराने मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है। कैप्टन सरकार के मंत्रिमंडल के आठ वरिष्ठ मंत्रियों पर चन्नी ने भरोसा दिखाते हुए उन्हें दोबारा मौका दिया है।  बताया जाता है कि नए मंत्रियों का कल सुबह 10.30 बजे से शपथ ग्रहण समारोह होगा। करीब छह दिन की माथापच्ची के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल का एलान कर दिया  गया। इसमें पिछली कैबिनेट में शामिल रहे पांच मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है, जबकि छह नए चेहरों की एंट्री हुई है। कैप्‍टन सरकार में इस्‍तीफा देने वाले राणा गुरमीत को भी सूची में शामिल किया गया है।

Related posts

नड्डा ने गुवाहाटी में जारी किया संकल्प पत्र, सरकारी क्षेत्रों में 2 लाख और प्राइवेट में 8 लाख नौकरियों का वादा

GIL TV News

योगी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित चेहरों के बारे में

GIL TV News

मुफ्तखोरी की संस्कृति को बढ़ावा दे रहे राजनीतिक दल

GIL TV News

Leave a Comment