दिल्ली / एनसीआर

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भारत में लगाई गई 2 करोड़ वैक्सीन

 भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर इतिहास रच दिया है। भारत ने एक दिन में तेजी के साथ दो करोड़ वैक्सीन लगाने का काम पूर्ण कर लिया है। दोपहर 1.30 बजे तक ही देश में एक करोड़ से अधिक वैक्सीन लगा दी गईं थीं। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने दी। वहीं, देश में अभी भी वैक्सीनेशन कार्यक्रम तेजी के साथ चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अुनुसार, भारत में एक दिन सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने का रिकार्ड तोड़ दिया है। बताया गया कि भारत ने एक करोड़ 50 लाख से ज्यादा वैक्सीन लगा दी है। मांडविया ने ट्वीट करते हुए बताया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देश ने 1:30 बजे तक अब तक सबसे तेज 1 करोड़ वैक्सीन लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है।’ उन्होंने आगे कहा कि हम निरंतर तेजी से वैक्सीन लगाने का कार्य जारी रखे हुए हैं। मांडविया ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मुझे विश्वास है कि आज हम सभी टीकाकरण का नया कीर्तिमान बना कर प्रधानमंत्री मोदी को उपहार के रूप में देंगे।’ बता दें कि आज पीएम मोदी का जन्मदिन है और भाजपा ने आज के दिन अधिक से अधिक वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। पीएम मोदी को 1.50 से 2 करोड़ लोगों का टीकाकरण करके गिफ्ट देने की तैयारी है। बता दें कि भारत में अब तक 78 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। भारत में तेजी से वैक्सीनेशन का कार्य हो रहा है।

Related posts

दुनिया के शीर्ष-20 अमीरों की सूची से बाहर हुए अदाणी

GIL TV News

भोपाल टेरर फंडिंग मामले में NIA की उत्तर प्रदेश के दो ठिकानों पर छापेमारी, जमात-उल-मुजाहिदीन से जुड़ा है केस

GIL TV News

दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून ने दी दस्तक

GIL TV News

Leave a Comment