Fashion

महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

अपने विवादित बयानों को लेकर अक्‍सर चर्चाओं में रहने वाली बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री पायल रोहतगी के खिलाफ पुणे में FIR दर्ज कराई गई है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर उन्‍होंने राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी, देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू तथा कांग्रेस परिवार को लेकर आपत्तिजनक टिप्‍पणी की है।पुणे पुलिस ने पायल रोहतगी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 (ए), धारा 500, धारा 505 (2) और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। रोहतगी पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है।पुणे जिला कांग्रेस महासचिव संगीता तिवारी ने शिवाजीनगर थाना में अभिनेत्री पायल रोहतगी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने वीडियो बनाने को लेकर पायल रोहतगी के साथ-साथ एक अन्‍य अज्ञात आरोपी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की है।पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि पायल रोहतगी ने राष्ट्रपिता महात्‍मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और उनके परिवार के खिलाफ अपमानजनक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया।अक्सर विवादों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी को अहमदाबाद पुलिस ने जून में गिरफ्तार किया था। पायल पर आरोप था कि उन्होंने सोसाइटी के चेयरमैन से विवाद होने के बाद सोशल मीडिया में अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया था। हालांकि बाद में पोस्ट डिलीट कर दी थी। पायल पर सोसाइटी के चेयरमैन को जान से मारने की धमकी देने और वहां के लोगों से छोटी-छोटी बातों पर झगड़ने के भी आरोप था। दो साल पहले भी पायल को राजस्थान पुलिस ने एक कांग्रेस कार्यकर्ता की शिकायत पर हिरासत में लिया था। उस दौरान उन्होंने मोतीलाल नेहरू के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।

Related posts

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए इन टिप्स का लें सहारा

GIL TV News

क्या आपका चेहरा भी दिखता है रूखा और बेजान

GIL TV News

बर्थडे पर शिबानी दांडेकर ने बनवाया बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर के नाम का टैटू

GIL TV News

Leave a Comment