दिल्ली / एनसीआर

कृषि कानूनों का कई राज्यों ने किया है स्वागत – केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री भगवंत खुबा ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों का देश के कई राज्यों ने स्वागत किया है। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर ये कानून किसानों के लिए लाभकारी हैं। नवीकरणीय ऊर्जा, रसायन और उर्वरक राज्यमंत्री ने कहा कि नए कानून के तहत कृषि क्षेत्र में काफी निवेश आएगा और किसान अपने उत्पाद को देश के किसी भी हिस्से में अच्छी कीमत पर बेच सकते हैं।पंजाब और हरियाणा के किसानों द्वारा कृषि कानूनों को रद किए जाने की मांग के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि देश के सभी किसानों ने इन्हें स्वीकार किया है और इनका स्वागत किया है। उन्होंने कृषि कानूनों को लेकर सुझाव भी दिए हैं। इन कानूनों के बारे में आंदोलनकारी किसानों की अपनी मानसिकता है और इसे उन्हीं पर छोड़ दीजिए। केंद्रीय मंत्री के अनुसार, इन कृषि कानूनों से किसानों को फायदा होगा।

Related posts

नितिन गडकरी ने Jharkhand को दी सौगात

GIL TV News

औरंगजेब की तस्वीर पर बवाल: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

GIL TV News

उत्तराखंड हिमस्खलन: मृतकों में मशहूर पर्वतारोही सविता कंसवाल शामिल

GIL TV News

Leave a Comment