Life Style

जीरा सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद

वजन कम करने में जीरा बेहद सहायक होता है। लेकिन इसके के लिए जीरे का पानी पीना होगा। रात में जीरे को पानी में भिगो दें। इसके बाद उसे सुबह हल्‍का गर्म कर लें। और छानकर पी लें। दरअसल आपने देखा होगा जीरे का पानी पीला नजर आता है वह एक प्रक्रिया है। उस प्रक्रिया को ऑस्मोसिस प्रक्रिया कहा जाता है। उस पीले पानी में सभी जरूरी पोषक तत्‍व मिल जाते हैं। जो वजन कम करने में मदद करता है।

कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान हैवी ब्‍लीडिंग होती है। इस समय में सुबह 1 चम्‍मच खाली पेट जीरे का सेवन करना चाहिए। फिर दिन में 1 बार और शाम को। पूरे 1 दिन में 3 बार सेवन करना चाहिए। इससे पेट में ठंडक पहुंचती है और ब्‍लीडिंग में आराम मिलता है।

मेडिकल साइंस के मुताबिक जीरा जिस्‍म में कैंसर के सेल्‍स के खतरे को बढ़ने से रोकता है। जानवरों पर की गई रिसर्च में इस बात की पुष्टि की गई। यह कोलन कैंसर को जड़ से खत्‍म करने की सलाह देता है।

 एक रिपोर्ट के मुताबिक दही में जीर खाने से कोलेस्‍ट्रोल कम होता है। अगर मरीज को हाईकोलेस्‍ट्रोल है तो भी मरीजों को सेवन करना चाहिए। इससे शुगर जल्दी कंट्रोल में आएगी।

जीरे में एंटी इंफ्लामेंट्री और एंटी सेप्टिक तत्‍व मौजूद होते हैं। जिससे शरीर में हो रही सूजन और दर्द को भी कम करने में मदद करता है। इसलिए जीरे का सेवन करते रहना चाहिए।

 जीरे का सेवन सेहत और सुंदरता दोनों के लिए किया जाता है। इसमें मौजूद तत्‍वों से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। कमजोरी और थकान भी दूर होती है।

Related posts

अगस्त में ‘सुपरमून’ से दो बार जगमगाएगा आसमान

GIL TV News

पत्ता गोभी खाना हो सकता है ख़तरनाक

GIL TV News

उत्तराखंड के ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ में पर्यटकों के लिए नई सौगात, प्रकृति व आध्‍यात्‍म का संगम देगा खास अहसास

GIL TV News

Leave a Comment