राजनीति

हमें नेशन फर्स्ट, ऑलवेज फर्स्ट के मंत्र के साथ आगे बढ़ना है – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हुए टोक्यो ओलिंपिक गए भारतीय दल का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय ​खिलाड़ियों को तिरंगा लेकर चलते देख मैं ही नहीं पूरा देश रोमांचित हो उठा। पीएम मोदी ने कहा कि ये खिलाड़ी जीवन की अनेक चुनौतियों को पार करके यहां पहुंचे हैं। आज उनके पास आपके प्यार और सहयोग की ताकत है। साथ ही पीएम मोदी ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर नेशन फर्स्ट, ऑलवेज फर्स्ट का नारा भी दिया। साथ ही कहा कि गांधी के भारत छोड़ो अभियान की तर्ज पर देश के लोग भारत जोड़ो अभियान चलाएं।

Related posts

भगवंत मान सरकार के लिए 55 दिन में लॉ एंड आर्डर बना सिरदर्द

GIL TV News

मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण से हटाए गए शब्द, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

GIL TV News

इजरायली फिल्ममेकर नादव लपिड को विवेक अग्निहोत्री ने दिया करारा जवाब, कहा-सच खतरनाक होता है

GIL TV News

Leave a Comment