मनोरंजन

‘रामायण’ की सीता का ये लुक देख फैंस हुए खुश

रामानंद सागर के धार्मिक सीरियल ‘रामायण’ की अपनी एक अलग ही पहचान है। इस शो को आज भी उसी श्रद्धा के साथ देखते हैं जैसे कि 80 के दशक में देखते थे। शो में सीता का किरादार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया का दर्शक देवी का रूप मानकर पूजते थे। आज भी दीपिका को लोग उतना ही पसंद करते हैं जितना की पहले। लॉकडाउन में ‘रामायण’ के पुन: प्रसारण के बाद इस शो के जहां सारे कैरेक्टर चर्चा में आए गए थे। वहीं दीपिका भी अब काफी सुर्खियों में हैं। दीपिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपनी और अपने अपने वाले प्रोजेक्ट्स से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच दीपिका ने अपनी एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकउांट पर अपनी एक बेहद खूबसूरत फाटो पोस्ट की है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वह ब्लैक एंड रेड गोल्डन बॉर्डर की साड़ी में कितनी ही प्यारी दिख रही हैं। इस दौरान उनके खुले हुए बाल और देखने का अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है। दीपिका के पीछे एक ग्रीन कलर का पेड़ नजर आ रहा हैं। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही दीपिका ने एक खास मैसेज भी शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हैलो… तुम्हें सिर्फ वही मिलता है जो तुम भी नसीब हो…..तो खुश रहो और चिंता मत करो…।’ इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Related posts

10 करोड़ डॉलर ऑफर करने वालों के लिए भी शादी में गाना गाती थीं लता मंगेशकर

GIL TV News

98 साल के हुए दिलीप कुमार, पत्नी सायरा बानो ने बताया

GIL TV News

शहनाज गिल पर भड़के गौतम गुलाटी

GIL TV News

Leave a Comment