राजनीति

पुडुचेरी में सरकार गिरने पर बोले राहुल गांधी

 राजनीति (GIL TV)  वायनाड। पुडुचेरी में सोमवार को कांग्रेस की सरकार गिर चुकी है और मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने उपराज्यपाल टी सौंदरराजन को अपना इस्तीफा दे दिया है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल मलप्पुरम में केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए चुनी हुई सरकारों को गिराने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि वो एक के बाद एक चुनी हुई सरकारों को गिराते हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वो एक के बाद एक चुनी हुई सरकारों को गिराते हैं। आजाद भारत में पहली बार चुनाव जीतने का मतलब चुनाव हारना है और चुनाव हारने का मतलब चुनाव जीतना है। लेकिन वो सच का सामना करने से बच नहीं सकते हैं।उन्होंने कहा कि पहली बार दिल्ली में एक सरकार (केंद्र सरकार) है जो अपनी इच्छा और ताकत न्यायपालिका पर थोप रही है। सरकार न्यायपालिका को वो नहीं करने दे रही है जो उसे करना चाहिए और ऐसा सिर्फ न्यायपालिका के साथ ही नहीं है, बल्कि हमें लोकसभा और राज्यसभा में भी चर्चा नहीं करने दिया जाता है।

Related posts

AAP ने EVM से छेड़छाड़ की आशंका जताई

GIL TV News

सभी राज्यों के CM के साथ पीएम मोदी करेंगे बात

GIL TV News

गुजरात में बीजेपी की हालत इतनी ख़राब हो गयी, लेनी पड़ रही ठग सुकेश की मदद

GIL TV News

Leave a Comment