दिल्ली / एनसीआर

पहाड़ों पर बर्फीली हवाओं के कारण फिर गिरा दिल्ली का न्यूनतम तापमान

 पश्चिमी हिमालय से बहकर आई बर्फीली हवाओं के कारण शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर 6.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते शहर में बृहस्पतिवार को 2.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “पहाड़ों से मैदानी इलाकों की तरफ ठंडी और शुष्क हवाएं बहनी शुरू हो गई हैं जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।” सफदरजंग वेधशाला में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस था।

Related posts

इतिहास में तीसरी बार महिला जजों की बेंच करेगी सुनवाई

GIL TV News

सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के पीछे टाइम बम मिलने से हड़कंप

GIL TV News

दिल्ली शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम जुड़ेंगे देशभक्ति के विषय : उपमुख्यमंत्री

GIL TV News

Leave a Comment