Spiritual/धर्म

माघ महीने में ये काम करने से प्रसन्न होते हैं देवी-देवता

Spiritual/धर्म (GIL TV) हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह साल का 11वां महीना होता है। ज्योतिष शास्त्र में हर माह का अलग महत्व बताया गया है। लेकिन माघ के महीने को विशेष फलकारी माना गया है। मान्यता है कि इस महीने में किए गए कार्यों का शुभ फल मिलता है। माघ महीना मकर संक्रांति से यानी 14 जनवरी से शुरू हो चुका है। शास्त्रों में इस महीने में किए जाने वाले कुछ विशेष कार्यों को बताया गया है। मान्यता है कि इन कार्यों को करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और कष्टों से मुक्ति मिलती है।

1. गीता पाठ- माघ महीने में नियमित तौर पर गीता पाठ करना शुभ होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही मन शांत रहता है और नकारात्मकता दूर होती है।

2. तिल- माघ महीने में भगवान विष्णु को प्रतिदिन पूजा के दौरान तिल अर्पित करना शुभ होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिल जाती है। इसके अलावा तिल खाने और पानी में डालकर नहाने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

Related posts

गण्डक नदी का इतिहास, जाने क्यों इस नदी में पत्थर बनकर रह रहे हैं भगवान विष्णु

GIL TV News

कब है वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी? जानें तिथि

GIL TV News

हनुमान मंदिर में 51 मन लड्डू का भोग लगाएंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत

GIL TV News

Leave a Comment