राजनीति

स्वामी विवेकानंद की जयंती को भुनाने में जुटी भाजपा

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा जी-तोड़ मेहनत कर रही है। इसी कड़ी में आज भाजपा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कोलकाता में पदयात्रा की शुरुआत की है। यह पदयात्रा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के नेतृत्व में निकाला गया। पदयात्रा में बंगाल के भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और शुभेंदु अधिकारी जैसे वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। पदयात्रा के जरिए भाजपा लोगों को साधने की कोशिश करेगी।आपको बता दें कि पार्टी की ओर से लगातार ममता बनर्जी सरकार पर विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस जैसे लोगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया जाता है। पार्टी यह भी दावा करती है कि अगर वह सत्ता में आई तो विवेकानंद और सुभाष चंद्र बोस के सपने का बंगाल बनाकर दिखाएगी।

Related posts

28 साल की शादी, चार बच्चों का साथ, फिर तलाक तक क्यों पहुंची राजा भैया ‘रानी’ भानवी की बात

GIL TV News

क्या है पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन

GIL TV News

अभिषेक बनर्जी ने नड्डा पर हुए हमले को बताया भाजपा के खिलाफ लोगों के गुस्से का नतीजा

GIL TV News

Leave a Comment