देश – विदेश

यमुना एक्सप्रेस वे पर फरवरी से शुरू होगा फास्टैग

 देश – विदेश (GIL TV) यमुना एक्सप्रेस-वे पर फरवरी माह से फास्टैग स्कैनर चालू हो जाएगा और इस बाबत यमुना विकास प्राधिकरण को सूचित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यमुना एक्सप्रेस-वे विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि कई बार निर्देश देने के बावजूद भी यमुना एक्सप्रेस-वे पर फास्टैग स्केनर की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी। उन्होंने बताया कि इस बाबत यमुना एक्सप्रेस-वे के प्रबंधकों को सख्त चेतावनी दी गई है।उन्होंने बताया कि बीते सप्ताह एक्सप्रेस-वे की प्रबंधक कंपनी जेपी इंफ्राटेक और वित्तपोषक बैंकों के साथ बैठक हुई थी। जिसमें यमुना विकास प्राधिकरण ने फास्टैग स्कैनर लगाने के लिए कहा। सिंह ने बताया कि सोमवार को यमुना विकास प्राधिकरण को सूचित किया गया कि फरवरी माह से फास्टैग सुविधा शुरू हो जाएगी।

Related posts

अमेरिका ने फिर रूस को यूक्रेन पर हमला करने पर ‘गंभीर परिणाम’ भुगतने की दी चेतावनी

GIL TV News

पीएम मोदी ने बाइडन के साथ किया चीयर्स, लोग पूछ रहे हैं गिलास में क्या था?

GIL TV News

मानवीय संकट अस्वीकार्य…गाजा में नागरिकों के मौत की भारत ने की निंदा, UN के इस प्रस्ताव का किया समर्थन

GIL TV News

Leave a Comment