देश – विदेश

दिल्ली में बर्ड फ्लू की दस्तक, 8 मामलों की पुष्टि

 देश – विदेश (GIL TV)  कोरोना संकट के बाद अब बर्ड फ्लू का संकट भी बड़ा होता जा रहा है। देश के लगभग 8 राज्यों में इसकी पुष्टि हो चुकी है। अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। दिल्ली में आठ सैंपल में बर्ड फ्लू पाए गए हैं। दिल्ली की प्रसिद्ध संजय झील और हस्तसाल पार्क में कई बच्चों को मृत पाया गया था। बर्ड फ्लू के कारण मुर्गे-मुर्गियों के दाम करीब-करीब आधे हो गए है। इनकी ज्यादातर खपत अब कम आमदनी वाले वर्ग में ही रह गई है।देश में केरल, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश समेत सात राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं। इन राज्यों में पक्षियों के संक्रामक रोग की रोकथाम के लिए हजारों परिंदों को मार दिया गया है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में कौए मृत मिले हैं। गाजीपुर मुर्गा मंडी को 10 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के लोकप्रिय हौज खास पार्क को बंद कर दिया गया है जो एक बड़ा जलाशय केंद्र है और वहां हर रोज बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।

Related posts

अवमानना कार्यवाही से बचेइमरान खान

GIL TV News

पाकिस्‍तान की अब खैर नहीं, ग्रे लिस्‍ट में शामिल होने के बाद भारत के इस रुख से बढ़ेगी इमरान सरकार की मुश्किलें

GIL TV News

तालिबानी नेता मुल्ला बरादर को TIME मैगजीन में मिली जगह

GIL TV News

Leave a Comment