दिल्ली / एनसीआर

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में 17 बत्तखों सहित 55 पक्षी मृत मिले

 दिल्ली / एनसीआर (GIL TV) दिल्ली में पक्षियों के मरने का सिलसिला जारी है। शनिवार को 17 बत्तखों सहित 55 पक्षी दिल्ली के अलग अलग इलाकों मे मरे हुए मिले हैं। बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने इनमें से नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं। जिनकी सोमवार तक रिपोर्ट आने की संभावना है। एहतियातन पांच पार्क सील कर दिए गए हैं। शनिवार को त्रिलोकपुरी स्थित संजय झील पार्क में 17 बत्तखों की मौत हुई है। जबकि पांच बत्तख बीमार हैं, जिन्हें अलग कमरे में आइसोलेशन के लिए रखा गया है।यहां से दो जीवित बत्तखों के खून और लार के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। दो मरी बत्तखों को भी जांच के लिए ले जाया गया है। वहीं मयूर विहार फेज-तीन के ए-2 पाकेट स्थित सेंट्रल पार्क में 20 कौए मरे मिले।इधर लालकिला परिसर में 15 से अधिक कौए शनिवार को मरे मिले हैं। लालकिला परिसर के अलग-अलग जगहों पर 15 से ज्यादा कौए मरे हुए दिखाई दिए। कुछ मरे कौए की जानकारी परिसर में घूमने वाले पर्यटकों से मिली थी। जिसके बाद से एहतियातन सभी कदम उठा लिए गए है। प्रशासन को भी सूचित किया जा चुका है। लालकिला को पर्यटकों के लिए बंद करने को लेकर कोई निर्णय अभी तक नहीं लिया गया है।

Related posts

दिल्ली में हुई IB, RAW समेत देश की सुरक्षा एजेंसियों की अहम बैठक

GIL TV News

गाजियाबाद में DME पर 8 KM गलत दिशा में मौत बनकर दौड़ती रही बस, उजड़ा परिवार

GIL TV News

दुश्मन के नापाक इरादों का सूरज होगा अस्त

GIL TV News

Leave a Comment