दिल्ली / एनसीआर

दिल्ली नगर निगम के 1 लाख से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर

दिल्ली / एनसीआर (GIL TV) बकाया वेतन को लेकर कोरोना संकट के बीच राजधानी के तीनों निगमों (उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी) में बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होगी। चिंताजनक बात यह है कि कोरोना के टीकाकरण अभियान में कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मी भी हड़ताल पर रहेंगे। सफाई कर्मचारियों के साथ निगम के शिक्षक आनलाइन कक्षाएं भी नहीं लेंगे। वहीं, इंजीनियर के साथ निगम कार्यालयों में कार्य करने वाले कर्मी भी हड़ताल पर रहेंगे। निगम के महापौर और अधिकारियों के साथ कई चरण की बैठक में कोई ठोस आश्वासन न मिलने पर निगम कर्मियों ने हड़ताल का एलान किया है। इससे पूर्व शिक्षकों ने बुधवार को सिविक सेंटर के बाहर प्रदर्शन कर वेतन जारी करने की मांग की।

तीनों निगम में विभिन्न यूनियन के संयुक्त समूह कन्फेडरेशन आफ एमसीडी एम्प्लाइज यूनियंस के संयोजक एपी खान ने बताया कि हड़ताल की हमने पहले ही तीनों निगमों और मुख्यमंत्री कार्यालय में नोटिस दे दिया था। इसके बाद भी मुद्दा हल नहीं हुआ है। निगम के कर्मी पांच-पांच माह से बिना वेतन के कार्य कर रहे हैं। जब वेतन मिलना ही नहीं हैं तो फिर काम क्यों कराया जा रहा है। खान ने बताया कि सभी कर्मचारी बृहस्पतिवार सुबह सिविल लाइंस जोन पर एकत्रित होकर राज निवास पर धरना देंगे। इसके बाद कोई भी कर्मी अपने-अपने दफ्तरों में कार्य नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि तीनों निगम की विभिन्न विभागों की 21 से ज्यादा यूनियन हड़ताल के समर्थन में हैं। बृहस्पतिवार से निगम के दफ्तरों में कोई कार्य नहीं होगा।

Related posts

स्कूल ने फीस जमा न होने पर बच्ची को परीक्षा देने से रोका

GIL TV News

कुपवाड़ा में 7 किलो नशीला पदार्थ दो आइईडी के साथ एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

GIL TV News

सितंबर में खत्म होगा मेट्रो का लॉकडाउन

GIL TV News

Leave a Comment