राजनीति

सोनिया गांधी के लिए भारत रत्न की मांग पर नीतीश ने ली चुटकी

 बिहार के मख्यमंत्री नीतीश कुमार सौम्यता के साथ चुटकी लेने की अपने स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। बुधवार को भी यह नजारा देखने को मिला जब नीतीश से सोनिया गांधी के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न की कांग्रेस की मांग पर सवाल पूछा गया। इस सवाल पर तंज भरे लहजे में नीतीश ने कहा कि इससे पहले दो बार कांग्रेस की सरकार रही है, उसी समय दिलवा देते। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सब लोगों को मांग करने का अधिकार है।नीतीश कुमार ने यह बातें तब कहीं जब वह पुलिस मुख्यालय में कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद बाहर निकल रहे थे। आपको बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोनिया गांधी और मायावती के लिए भारत रत्न की मांग की है। जब नीतीश कुमार से कांग्रेस विधायकों में टूट को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम तो अपने काम करने में लगे हैं। इन सब चीजों पर ध्यान नहीं देते।

Related posts

आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की तीसरी सूची

GIL TV News

बिप्लब देब ने पहले कैबिनेट विस्तार के जरिये असंतुष्टों को साधा

GIL TV News

2024 का चुनाव लड़ पाएंगे या जेल जाएंगे राहुल गांधी, गुजरात HC से झटका; अब क्या है विकल्प?

GIL TV News

Leave a Comment