इसी महीने मां बनने जा रहीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने हाल ही में Vogue मैगजीन के कवर पेज के लिए फोटो शूट कराया था। अपनी कई तस्वीरें अनुष्का शर्मा ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। इनमें से एक फोटो में वह एक शानदार नेकलेस पहने हुए थीं। उनके इस नेकलेस को सब्यसाची ने डिजाइन किया था। खुद सब्यसाची ने अनुष्का शर्मा की तस्वीर को शेयर करते हुए यह जानकारी दी है। यही नहीं उन्होंने इस नेकलेस की खासियतें भी बताई हैं। सिलेब्रिटी डिजाइनर सब्यसाची ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘यह नेकलेस अनकट डायमंड से बना है। इसके अलावा रोज क्वॉर्टज, चेरी क्वॉर्टज, विंटेज गोल्ड कॉइन्स का इस्तेमाल किया गया है। इस नेकलेस को 18 कैरेट के गोल्ड से तैयार किया गया है।’इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा ने शानदार जूलरी के साथ ब्रा और लॉन्ग कोट पहना हुआ था। इसके अलावा मैचिंग का पायजामा भी पहना हुआ था। यह भी सब्यसाची के ही कलेक्शन से था। अनुष्का शर्मा ने कवर पेज के लिए फोटोशूट कराने के साथ ही मैगजीन को इंटरव्यू भी दिया था। इस इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने प्रेगनेंसी से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया था। यही नहीं पैरेंटिंग को लेकर अपनी भविष्य की तैयारियों के बारे में भी उन्होंने बात की थी। अनुष्का ने कहा था, ‘मैं प्रोग्रेसिव बैकग्राउंड से आती हूं। इसलिए यह चीज हमेशा हमारे घर का हिस्सा रहेगी। हमारे यहां प्यार से पहले यह चीज रही है कि बच्चे लोगों का सम्मान करें। आपको वैल्यूज को स्थापित करना पड़ता है।’